*सौरभ भट्ट की 95 वीं कला प्रदर्शनी मुंबई में।* देश के 12 कलाकारों की कला प्रदर्शनी, इंडिया आर्ट फेस्टिवल के 9 वें संस्करण के दौरान मुंबई में प्रदर्शित की जाएँगी।
चार दिवसीय इंडिया आर्ट फेस्टिवल का शुभारम्भ 9 जनवरी 2020 को नेहरू आर्ट सेण्टर, वर्ली, मुंबई में किया जायेगा। इस कला प्रदर्शनी में भीलवाड़ा के कंटेम्पररी एक्सपर्ट सौरभ भट्ट की कलाकृतियाँ भी प्रदर्शित की जाएँगी। अंतर्राष्ट्रिय कलाकार एवं स्कूल ऑफ़ फाइन आर्ट, आई.पी.एस. अकादेमी की एच.ओ.डी. श्रीमती नवीना गंजू के तत्वावधान में 12 कलाकारों का ग्रुप "वयम्", जिसमें अपर्णा तेलंग, नयना शेनवी, स्वरणजीत गिल, मानसी सोलंकी, कुमार सुरेंद्र सिंह पंवार, प्रियंका मिमरोट, गुंजन सोनी, रोयिचेन जोसेफ़, पूजा मोहन, सुचिता जैन, और सौरभ भट्ट भी शामिल हैं।
भट्ट की यह राष्ट्रिय, अंतर्राष्ट्रीय, एकल व् सामूहिक सहित 95 वीं कला प्रदर्शनी होगी। भट्ट इस प्रदर्शनी में आर्ट के साथ बदलते परिवेश एवं देशकाल वातावरण से समायोजन बिठाते हुए मॉडर्न, कन्टेम्परेरी एवं एक्सपेरिमेंटल आर्ट के विविध आयामों को प्रदर्शित करेंगे।
चार दिवसीय इंडिया आर्ट फेस्टिवल के 9 वें संस्करण के दौरान 40 प्रोफ़ेशनल आर्ट गैलरी सहित देश-विदेश के 500 कलाकारों की 4500 कलाकृतियों, स्कल्पचर और आर्ट-इन्स्टालेशन्स को प्रदर्शित किया जाएगा।
भट्ट ने आधुनिक कला से अपनी जन्म भूमि भीलवाड़ा को कला जगत में अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाई है, और युवा पीढ़ी व् कला प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन खड़े हुए हैं। उनके उज्जवल व् सफल भविष्य के लिए कोटि-कोटि साधुवाद।
सौरभ की सफलता का मूल मन्त्र *"ढृढ़ संकल्प और सतत प्रयास...*
*“हर एक के जीवन में कुछ असाधारण शक्तियां होती हैं इसे पहचानना और आगे बढ़ाना ही जीने की कला है।“* -सौरभ भट्ट
0 Comments